देवास में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा लोग घायल
देवास जिले के राजोदा गांव में मंगलवार सुबह जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि छह से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुएं में नहाने के दौरान पानी के छींटे पीपल के पेड़ पर लगे छत्ते तक पहुंचे, जिसके बाद मधुमक्खियां भड़क गईं।
Shivani Gupta
20 Oct 2026


























