Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीदरलैंड के पहले Gay प्रधानमंत्री के घर गूंजेगी किलकारी! Male पार्टनर निकोलस के साथ शेयर की खुशखबरी

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री Rob Jetten और उनके Male Partner Nicolas Keenan के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। दोनों साल 2027 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। नीदरलैंड के पहले खुले तौर पर Gay प्रधानमंत्री Rob Jetten ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।
नीदरलैंड के पहले Gay प्रधानमंत्री के घर गूंजेगी किलकारी! Male पार्टनर निकोलस के साथ शेयर की खुशखबरी
39 साल के रॉब जेटेन नीदरलैंड के सबसे युवा और gay प्रधानमंत्री हैं

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री Rob Jetten और उनके पार्टनर Nicolas Keenan के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इस कपल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की। Rob Jetten ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, कोई बहुत खास आने वाला है। 2027 में मिलते हैं, नन्हे मेहमान। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों को बधाइयां मिल रही हैं।

38 साल के Rob Jetten नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से खुद को gay बताया है। उनके पार्टनर Nicolas Keenan अर्जेंटीना के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। दोनों surrogacy की मदद से माता-पिता बनने जा रहे हैं। खास बात यह भी है कि यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद नीदरलैंड के किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उनके परिवार में बच्चे के जन्म का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है।

2027 में घर आएगा नन्हा मेहमान

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने होने वाले बच्चे को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में egg donor और surrogate mother Lisa के प्रति आभार जताया। Jetten ने कहा कि इन दोनों और उनके परिवारों के सहयोग के बिना उनका माता-पिता बनने का सपना पूरा करना संभव नहीं होता। Jetten की पार्टी D66 ने भी इस खबर को लेकर बयान जारी किया। इसके मुताबिक, इस कपल को उनके कुछ दोस्तों का सहयोग मिला है, जिनके अपने बच्चे भी हैं। Surrogate mother Lisa भी पहले से मां हैं। इस तरह दोनों के परिवार और करीबी लोग इस नए सफर में उनका साथ दे रहे हैं।

कौन हैं Nicolas Keenan?

Nicolas Keenan अर्जेंटीना के फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। Rob Jetten और Nicolas Keenan ने नवंबर 2024 में अपनी engagement की घोषणा की थी। अब दोनों अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। Rob Jetten और Nicolas Keenan की यह खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि Jetten नीदरलैंड के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पिता बनने जा रहे हैं। राजनीति और खेल जगत से जुड़े इन दोनों लोगों के लिए यह उनके जीवन का एक खास पल है।

कैसे बनेंगे दोनों बच्चे के पिता?

दोनों surrogacy की मदद से माता-पिता बनने जा रहे हैं। Surrogacy एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक महिला किसी दूसरे व्यक्ति या कपल के लिए गर्भधारण करती है और बच्चे को जन्म देती है। जन्म के बाद बच्चा तय कानूनी प्रक्रिया के तहत इच्छित माता-पिता की देखरेख में आता है। इस मामले में egg donor और surrogate mother अलग-अलग महिलाएं हैं। Egg donor वह महिला होती है जो गर्भधारण के लिए अपना अंडाणु देती है। वहीं, surrogate mother वह महिला होती है जो गर्भधारण करके बच्चे को जन्म देती है। Jetten और Keenan के मामले में egg donor और surrogate mother दोनों नीदरलैंड की नागरिक हैं। 

कौन हैं Netherlands के PM Rob Jetten? 

Rob Jetten का जन्म साल 1987 में नीदरलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित Veghel में हुआ था। उनका बचपन पास के Uden में बीता। उन्होंने Nijmegen School of Management से पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने ProRail में काम किया, जो नीदरलैंड में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के रखरखाव से जुड़ी संस्था है।साल 2017 में Jetten D66 पार्टी की ओर से House of Representatives के सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। पूर्व प्रधानमंत्री Mark Rutte की सरकार में उन्होंने climate और energy policy minister के रूप में भी काम किया। Mark Rutte अब NATO के महासचिव हैं। फरवरी 2026 में Rob Jetten नीदरलैंड के प्रधानमंत्री बने। 38 साल की उम्र में इस पद तक पहुंचकर उन्होंने देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। वह नीदरलैंड के पहले gay प्रधानमंत्री भी हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts