पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप हो रहा बैतूल जिले का कुकरू बनेगा एमपी में कॉफी उत्पादन का हब
बैतूल के सतपुड़ा अंचल में स्थित कुकरू गांव को पर्यटन और कॉफी उत्पादन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन विकास निगम यहां 15 करोड़ रुपये से सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। एमपीटी होटल और 12 होम स्टे विकसित किए जाएंगे, जिनका संचालन महिला स्व-सहायता समूह करेंगे। वहीं 100 किसानों को कॉफी उत्पादन का प्रशिक्षण देकर स्थानीय रोजगार और ग्रामीणों की आय बढ़ाने की तैयारी है।
Naresh Bhagoria
23 Nov 2026































