43 डिग्री गर्मी में निकली "कूलर वाली बारात":ठंडी हवा में झूमे बाराती
इंदौर में 43.2 डिग्री गर्मी और लू के बीच निकली ‘कूलर वाली बारात’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। सयाजी होटल पहुंची बारात में लंबे शामियाने के दोनों ओर 20 से ज्यादा जंबो कूलर लगाए गए थे। ठंडी हवा के बीच दूल्हा और बाराती जमकर डांस करते नजर आए।
Hemant Nagle
12 May 2026



























