Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

43 डिग्री गर्मी में निकली "कूलर वाली बारात":ठंडी हवा में झूमे बाराती

इंदौर में 43.2 डिग्री तापमान और लू के बीच सयाजी होटल पहुंची अनोखी बारात चर्चा में रही। लंबे शामियाने के दोनों ओर 20 से ज्यादा जंबो कूलर लगाए गए थे, जिनकी ठंडी हवा में बाराती और दूल्हा जमकर नाचते नजर आए। राहगीरों ने भी रुककर इस खास इंतजाम को देखा।
ठंडी हवा में झूमे बाराती

इंदौर - गर्मी और लू जैसे हालात के बीच इंदौर में सोमवार रात एक अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। शहर के प्रसिद्ध Sayaji Hotel पहुंची इस बारात में गर्मी से बचने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। सड़क पर लंबा शामियाना लगाया गया था, जिसके दोनों ओर 20 से ज्यादा जंबो कूलर लगाए गए थे। कूलरों से आ रही ठंडी हवा के बीच बाराती डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा भी पूरे समय घोड़ी पर सवार होकर डांस करता दिखाई दिया। गर्मी के बीच इस तरह की “कूलर वाली बारात” लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। राह चलते लोग भी इस अनोखे इंतजाम को देखने के लिए रुकते नजर आए और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए।

 

और पढ़ें: 11 साल बाद फिर कटघरे में पुलिस, बदला सिर्फ किरदार? कस्टोडियल डेथ पर दो तस्वीरें, पुलिस पर वही सवाल

दरअसल, इंदौर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप तेज हो गई थी और दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। शाम को सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हीट वेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

 

और पढ़ें: MP Tourism : मप्र में एक तिहाई टूरिस्ट सिर्फ ‘जॉय राइड’ के लिए कर रहे हैं हेली सेवा का सफर

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। रात का तापमान भी 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए बारात आयोजकों द्वारा किया गया यह “कूलिंग इंतजाम” शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

 

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts