CG NEWS:छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। ये मेडिकल कॉलेज कबीरधाम (कवर्धा), जांजगीर-चांपा, मनेन्द्रगढ़, दंतेवाड़ा के गीदम और जशपुर जिले के कुनकुरी में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटों के साथ इसी शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे राज्य में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिह
PREM
13 Jul 2026




























