इंदौर दोहरा हत्याकांड: पिता-बहन की हत्या कर बना 'सरदार'! पगड़ी बांध दिल्ली में छिपा था हर्ष यादव, पुलिस ने दबोचा
इंदौर के कालानी नगर दोहरे हत्याकांड के आरोपी हर्ष यादव को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पिता राजू यादव और बहन हर्षिता की हत्या के बाद वह फरार था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पगड़ी बांधकर सरदार का भेष बना लिया था। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हत्या की संभावित वजह माना गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
Hemant Nagle
25 Nov 2026































