Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा, बोले- रामजी की फिल्म में पैसे नहीं लेने चाहिए

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। विवेक ने 'रामायण' की फीस दान करने की वजह बताई।
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा, बोले- रामजी की फिल्म में पैसे नहीं लेने चाहिए
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे विवेक ओबेरॉय और डॉ. विवेक बिंद्रा

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों दोपहर करीब 12 बजे जल द्वार से मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने अपनी फिल्म 'रामायण' की फीस गरीब बच्चों को दान करने के फैसले के पीछे की वजह बताई। वहीं, डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए पांच बातों का ध्यान रखने की सलाह दी।

'रामजी की फिल्म है, इसमें पैसे नहीं लेने चाहिए'

फिल्म 'रामायण' में अपनी फीस गरीब बच्चों को दान करने के सवाल पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि इस बारे में ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा- करके बताना अच्छी बात नहीं है। बस मेरे मन में ऐसा आया कि रामजी की फिल्म है, इसमें पैसे नहीं लेने चाहिए। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से उन्होंने अपने लिए कुछ मांगने के बजाय सेवा के कामों में सक्षम बनाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सब कुछ बाबा का दिया हुआ है। उनकी इच्छा है कि वे अच्छे निमित्त और माध्यम बन सकें और जनसेवा के कार्यों में योगदान दे सकें। 

विवेक ने उज्जैन और पूरे मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों में अपना छोटा-सा योगदान देने की इच्छा भी जताई। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की खुशहाली और सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

X Post

25 साल से दान और सेवा के काम कर रहे हैं विवेक

दर्शन के दौरान विवेक ओबेरॉय के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि अभिनेता पिछले 25 साल से दान और सेवा के कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने वृंदावन में कई बच्चों को गोद लेने की बात भी कही।

Ramayana

डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें ऐसा काम चुनना चाहिए, जो उन्हें आता हो, जिसे करने में उनकी रुचि हो और जिसकी बाजार में मांग भी हो। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने काम को श्रद्धा के साथ और महाकाल को मन में रखकर करता है, तो उसे इतनी सफलता और पैसा मिल सकता है कि उसे संभालना भी मुश्किल हो जाए। 

डॉ. बिंद्रा ने मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे भी इसमें अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। महाकाल के दर्शन को लेकर उन्होंने कहा- जिसका काल बदलना हो, वही महाकाल पहुंच सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts