Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में लगी आग, गेटमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

मथुरा से भोपाल जा रही विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से चिंगारियां उठीं। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन रोककर आग पर काबू पाया गया।
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों में लगी आग, गेटमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग

मथुरा से भोपाल जा रही विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक आग की चिंगारियां उठने लगीं। रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उसने तत्काल आंतरी स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को अनंत पेठ स्टेशन पर रोककर फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

गेटमैन ने पहियों से उठती चिंगारी देख दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12804 विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस मथुरा से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। ग्वालियर स्टेशन से गुजरने के बाद जब ट्रेन आंतरी पहुंची और रेलवे फाटक क्रमांक 400 से निकली, तभी गेटमैन ने ट्रेन के पीछे की तरफ से तीसरे नंबर के जनरल कोच के पहियों से चिंगारियां उठती देखीं। मामले की गंभीरता को समझते हुए गेटमैन ने तुरंत आंतरी स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। ट्रेन में आग लगने की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल ट्रेन को अनंत पेठ स्टेशन पर रुकवाया गया।

X Post

धुआं देखकर ट्रेन से नीचे उतरे यात्री

ट्रेन के रुकते ही धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर कोच से नीचे उतरकर स्टेशन पर आ गए। कुछ ही देर में स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन और ट्रेन में मौजूद फायर इक्विपमेंट की मदद से आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्रेक में घर्षण के कारण पहियों में आग की चिंगारी उठी थी। बाद में तकनीकी समस्या को ठीक किया गया।

Gwalior

35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन सुबह 10:29 बजे अनंत पेठ स्टेशन पर रोकी गई थी और 11:04 बजे वहां से रवाना हुई। यानी ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। गेटमैन की समय रहते सूचना और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया। यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। उनका कहना था कि अगर समय रहते चिंगारियों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts