खिलचीपुर में तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, भारत माता के जयघोष से उत्साहित हुआ शहर
खिलचीपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और आमजन ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा। यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर ईमली स्टैंड और झालावाड़ नाका होते हुए अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां पूजा-आरती के साथ समापन हुआ।
Ramesh Dangi
13 Aug 2026


























