गुरुग्राम में वेयरहाउस के बाहर खूनी बवाल! टेंडर विवाद में चली गोलियां, 9 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम के बिलासपुर इलाके में एक ई-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस के बाहर टेंडर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों तरफ से फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Aditi Rawat
11 Jun 2026


























