गुना :एसपी हितिका वासल की पहल, बंदूक का लाइसेंस चाहिए तो घर-दुकान पर लगाने होंगे सीसीटीवी, कंट्रोल रूम से जोड़ना जरूरी
गुना में आयोजित नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम में एसपी हितिका वासल ने बताया कि पुलिस बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदकों के मकान या दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना पर विचार कर रही है। कार्यक्रम में नशा विरोधी अभियान, पौधारोपण और नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
Rajkumar Rajak
24 Jul 2026


























