रीवा में सरकारी शिक्षक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक सुभाष तिवारी ने मंगलवार सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
Sanjay Tiwari
17 Nov 2026
































