CG NEWS:रायपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में दो दिन से अंधेरा: ढाई लाख का बिजली बिल बकाया, 100 MBBS छात्र बिना बिजली-पानी के परेशान
रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अस्थायी छात्रावास में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। करीब 2.50 लाख रुपये का बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण बिजली विभाग ने हॉस्टल का कनेक्शन काट दिया। परिणामस्वरूप लगभग 100 एमबीबीएस छात्रों को लगातार दो दिनों तक बिना बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के रहना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच छात्रों की पढ़ाई, ऑनलाइन अध्ययन, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बिजली कटने से हॉस्टल की पानी की मोटर भी बंद हो
PREM
28 Jun 2026




























