सीहोर में बारूद का अवैध कारोबार बेनकाब: 30 किलो विस्फोटक और 585 गजकुंडियां जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
सीहोर जिले में पार्वती पुलिस ने ग्राम मैना और अलीपुर में कार्रवाई कर 585 निर्मित और अर्धनिर्मित गजकुंडियां तथा करीब 30 किलोग्राम पोटाश और सल्फर जब्त किया है। जब्त गजकुंडियों की अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने हकीम खां, वाजिद खां, अफजल और सलमान को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Sunil Sharma
27 Oct 2026

























