महिला DSP पर चोरी का मामला दर्ज :फ्रेंड के घर से दो लाख कैश और मोबाइल चोरी करने का आरोप, CCTV में कैद हुईं अधिकारी
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही महिला मित्र के घर से 2 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है। जहांगीराबाद पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
Mithilesh Yadav
29 Oct 2025


























