डॉ. मोहन यादव कैबिनेट: सिवनी-बालाघाट हाईवे होगा फोरलेन, 3458 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी सड़क
सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे को 3458 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाया जाएगा।यह निर्णय डॉ. मोहन यादव कैबिनेट में लिया गया। 91.64 किमी लंबे इस मार्ग से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब आधा हो जाएगा। सरकार ने हाईब्रिड एन्युटी मॉडल पर 12 अन्य सड़कों के निर्माण और आपसी सहमति से जमीन खरीदने पर भी चार गुना मुआवजे का फैसला किया है।
Naresh Bhagoria
25 Aug 2026


























