इंदौर में जीतू पटवारी सब्जी की दुकान लगाने पहुंचे; पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्यापारियों साथ 2 घंटे प्रदर्शन
इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सब्जी विक्रेताओं के साथ प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे चले आंदोलन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए। पटवारी को गिरफ्तार कर कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।
Naresh Bhagoria
27 Nov 2026































