1.5 करोड का 25 हजार लीटर गोवर्धन घी जब्त, इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विशेष अभियान के तहत गोवर्धन ब्रांड समेत विभिन्न घी के नमूने जांच के लिए भेजते हुए करीब 25 हजार लीटर घी (लगभग 1.50 करोड़ रुपए) की बिक्री पर रोक लगा दी। 30 से अधिक खाद्य नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Naresh Bhagoria
7 Aug 2026



























