Mrs World International : 10 महीने के बच्चे की मां, मप्र की पंखुड़ी 'मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026' में बनीं फर्स्ट रनर-अप
मप्र की पंखुड़ी श्रीवास्तव लखानी ने 10 महीने के बच्चे की मां होने के बावजूद 'मिसेस वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026' प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप (चार्मिंग मिसेस वर्ल्ड इंटरनेशनल 2026) का खिताब जीतकर मप्र का गौरव बढ़ाया है। इटारसी के व्यवसायी देवानंद लखानी की बहू पंखुड़ी ने अपनी सफलता को सभी माताओं को समर्पित किया है। पंखुड़ी अपने पति रोेशन और बेटे कविन के साथ बेंगलुरु में रहती हैं।
Naresh Bhagoria
31 Jul 2026


























