कार में बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक लगी आग, नोएडा में युवक की जिंदा जलकर मौत
नोएडा के सेक्टर-126 में देर रात कार में आग लगने से सुशील नाम के युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के समय वह कैब चालक राजेंद्र के साथ कार में बैठकर शराब पी रहा था। आग लगने के बाद कार में लगे CNG सिलेंडर में भी धमाका हुआ। पुलिस बीड़ी से आग लगने की आशंका की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
17 Nov 2026































