इंदौर में विधवा महिला से 4.16 करोड़ की ठगी का आरोप, कारोबारी के खिलाफ FIR
इंदौर में कारोबारी राजीव धाम और उसके साथियों के खिलाफ 4.16 करोड़ रुपए की ठगी, अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि संपत्ति विवाद सुलझाने और कोर्ट से राहत दिलाने के नाम पर 2015 से 2022 के बीच विधवा महिला से रकम कंपनी के खाते में ट्रांसफर करवाई गई। 26 लाख लौटाने के बाद बाकी 3.90 करोड़ देने से इनकार और धमकी का आरोप है।
Hemant Nagle
1 Oct 2026

































