जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद फ्लाइट से टकराया पक्षी, सुरक्षित लौटाया गया विमान
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई एक फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पक्षी से टकरा गई। पायलट ने तुरंत स्थिति की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी, जिसके बाद विमान को वापस जयपुर बुलाया गया। तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई।
Aditi Rawat
14 Jun 2026



























