रायगढ़ में 130 हाथियों का डेरा, 16 किसानों की फसलें रौंदी,रात होते ही खेतों में पहुंच रहा गजराजों का दल
तमनार से लैलूंगा तक हाथियों की दस्तक, धान की खड़ी फसल बर्बाद,वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी, ग्रामीणों को रात में जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह,रायगढ़ जिले में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में करीब 130 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। रात के समय हाथियों के दल जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंच रहे हैं।
PREM
29 Sep 2026
































