बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगी:प्रदेश के कई शहरों में बढ़े मामले, डेटा लीक पर उठे सवाल
प्रदेश के कई शहरों में साइबर ठगों ने बिजली काटने का डर दिखाकर जालसाजी का नया तरीका निकाल लिया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर सहित प्रदेश के अन्य छोटे-बड़े शहरों से इस तरह की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिजली कंपनी के पास मौजूद कंज्यूमर्स का डेटा साइबर ठगों तक कैसे पहुंच रहा है। मनोवैज्ञानिक तरीके से डर और लालच दिखाकर जालसाज लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं।
Rohit Sharma
4 Jul 2026
































