इंदौर में कोतवाली थाने के पास चोरों का आतंक! सब्बल से शटर उचकाया, दुकान में बैठकर गिने नोट
इंदौर में बदमाशों ने कोतवाली थाने से चंद कदम दूर महारानी रोड स्थित महालक्ष्मी कॉम्प्लेक्स की दुकानों को निशाना बनाया। रात करीब 3 बजे दो चोर सब्बल से शटर उचकाकर अंदर घुसे और नकदी, मोबाइल व सामान चुरा ले गए। सीसीटीवी में बदमाश नोट गिनते नजर आए। महारानी रोड और न्यू सियागंज में चार से ज्यादा चोरियां होने से व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने एसीपी से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की।
Hemant Nagle
27 Nov 2026































