कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, अनंतनाग विधायक पीरजादा सैयद ने 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग के विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 73 साल के सैयद के जाने से पार्टी में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उनके निधन पर दुख जताया। वह कई बार विधायक रहे और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, अनंतनाग विधायक पीरजादा सैयद ने 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
कांग्रेस नेता पीरजादा सैयद का निधन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग के मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद सैयद का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 73 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में शोक फैल गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी उन्हें याद करते हुए परिवार के प्रति दुख जताया। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अनंतनाग जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।

तीन दशक से ज्यादा चला पीरजादा का राजनीतिक सफर

पीरजादा मोहम्मद सैयद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के जाने-माने नेताओं में शामिल थे। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पार्टी और राज्य की राजनीति में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा, अलग-अलग सरकारों में मंत्री के रूप में भी काम किया। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जाने पर दुख जताया है।

संविधान दिवस पर अमित शाह का बड़ा बयान, विपक्ष से बोले- पहले संविधान पढ़िए, फिर बात कीजिए

1987 में पहली बार बने थे विधायक

पीरजादा सैयद ने राजनीति में आने से पहले पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने 1980 में कश्मीर यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और साल 1987 में पहली बार कोकरनाग विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। साल 2002 में उन्होंने फिर इसी सीट से जीत हासिल की। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भी वह कोकरनाग से विधायक चुने गए। इस तरह उन्होंने कई बार विधानसभा में अपने इलाके का प्रतिनिधित्व किया।

2024 में अनंतनाग सीट से दर्ज की जीत

पीरजादा मोहम्मद सैयद ने 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अनंतनाग सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने पीडीपी उम्मीदवार महबूब बेग को 1,600 से ज्यादा वोटों से हराया था। इसके बाद 8 अक्टूबर 2024 को उन्होंने विधायक पद की शपथ ली थी। वह लंबे समय तक कोकरनाग से विधायक रहे, लेकिन 2024 में अनंतनाग से जीतकर विधानसभा पहुंचे। उनके निधन के बाद अब अनंतनाग विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर आगे उपचुनाव कराया जाएगा।

लखनऊ के गोमती नगर के सहारा स्टेट में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं, नगर निगम के कब्जे में है परिसर

उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, परिवार को दी हिम्मत

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीरजादा मोहम्मद सैयद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सैयद ने लंबे समय तक लोगों की सेवा की और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts