दुर्ग सेंट्रल जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, 100 अफसरों की दबिश, 2 मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान मिला
10 टीमों ने बैरक से शौचालय और अहाते तक खंगाला, मोबाइल-सिम से लेकर बीड़ी, सिगरेट और चिलम मिलने से मचा हड़कंप,दुर्ग केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह 6 बजे जिला और पुलिस प्रशासन ने बड़ी औचक कार्रवाई की। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अगुवाई में करीब 100 अधिकारियों और जवानों की टीम ने जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। 10 टीमों ने बैरक, शौचालय, अहाते और संभावित छिपने वाले स्थानों की जांच की।
PREM
17 Sep 2026


























