UAE Road Accident: दुबई के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 13 लोगों की मौत, भारतीय भी शामिल; दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
UAE के रास अल खैमाह में अल वतन रोड पर बस और खड़े ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हैं। मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने परिजनों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन नंबर 800-46342 जारी किया है।
Garima Vishwakarma
25 Nov 2026































