गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा, तो खाते से उड़ गए 49 हजार
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में डॉक्टर का नंबर गूगल पर तलाशना रिटायर्ड अधिकारी को महंगा पड़ा। अपॉइंटमेंट के लिए 20 रुपये ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो ट्रांजैक्शन में बैंक खाते से 49 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Hemant Nagle
17 Aug 2026


























