Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा, तो खाते से उड़ गए 49 हजार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने गूगल पर नंबर तलाश रहे रिटायर्ड अफसर को ठगों ने 20 रुपये भुगतान का झांसा दिया, दो ट्रांजैक्शन में खाते से 49 हजार रुपये उड़ाए
गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजा, तो खाते से उड़ गए 49 हजार
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। इंटरनेट पर डॉक्टर का मोबाइल नंबर तलाशना लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महज 20 रुपये के ऑनलाइन भुगतान के बहाने उन्हें अपने जाल में फंसाया और बैंक खाते से 49 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें: स्मृति ईरानी-अनुराग ठाकुर की वापसी, राघव चड्ढा को लेकर भी बड़ा अपडेट... नितिन नबीन ने खोले पत्ते

पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 114 निवासी 66 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी विनोद शर्मा पेट की समस्या के चलते शहर के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. अस्मित चौधरी से अपॉइंटमेंट लेना चाहते थे। 14 जुलाई की सुबह उन्होंने डॉक्टर का संपर्क नंबर हासिल करने के लिए गूगल पर सर्च किया। इसी दौरान उन्हें एक मोबाइल नंबर मिला।

यह भी देखें: नागपंचमी पर उज्जैन में बड़ा हादसा! नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास बैरिकेडिंग में फंसे श्रद्धालु, 13 घायल और एक की हालत नाजुक

अपॉइंटमेंट के नाम पर मांगे सिर्फ 20 रुपये

विनोद शर्मा ने इंटरनेट पर मिले नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी तरफ एक महिला ने खुद को अस्पताल की अपॉइंटमेंट बुकिंग स्टाफ बताया। महिला ने अपॉइंटमेंट कन्फर्म करने के लिए 20 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो सका। कुछ देर बाद दूसरे नंबर से एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने भुगतान प्रक्रिया पूरी कराने का झांसा दिया और बातचीत के दौरान आधार नंबर सहित गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश की।संदेह होने पर विनोद शर्मा ने तुरंत फोन काट दिया और कोई संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की।

यह भी देखें: JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला! 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

पहले खाते से कटा सिर्फ 1 रुपया, फिर हुआ बड़ा खेल

फोन काटने के कुछ ही देर बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 1 रुपये के ट्रांजैक्शन का मैसेज आया। रकम ‘महिमा’ नाम की एक अज्ञात महिला के खाते में ट्रांसफर हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर अपना खाता ब्लॉक करवा दिया। अगले दिन जब 1 रुपया वापस खाते में आया तो उन्हें लगा कि शायद खाता ब्लॉक नहीं हुआ है। इसके बाद उन्होंने दोबारा बैंक पहुंचकर खाते को ब्लॉक करवाया।

यह भी देखें: NALSAR Controversy: CJI सूर्य कांत का बड़ा बयान! बोले-  नहीं स्वीकारा न्योता, फिर कैसे जाऊंगा?

स्टेटमेंट देखा तो उड़ गए होश

बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर रिटायर्ड अधिकारी के होश उड़ गए। खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 49 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। ठगों ने किस तरह रकम ट्रांसफर की, इसकी जानकारी जुटाने के लिए बैंकिंग रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन डिटेल खंगाली जा रही है। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लसूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी देखें: Raipur: बंगाल की खाड़ी में तूफानी सिस्टम हुआ मजबूत,छत्तीसगढ़ समेत 3 राज्यों में रेड अलर्ट

साइबर टीम खंगाल रही कॉल और बैंक ट्रांजैक्शन

पुलिस अब ऑनलाइन मिले मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल, बैंक खातों और ट्रांजैक्शन से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने डॉक्टर का नंबर तलाशने वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए इंटरनेट पर फर्जी संपर्क नंबर का इस्तेमाल किया होगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts