शाहपुर में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर, दिव्यांग को स्वरोजगार के लिए दी 10 हजार रुपए की सहायता
गुना जिले के शाहपुर गांव में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कंप्यूटर संबंधी काम शुरू करने के लिए दिव्यांग युवक प्रेम सिंह मीना को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। किसानों को प्राकृतिक एवं आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
Rajkumar Rajak
9 Oct 2026


























