Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर पक्षकार बने निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा, तीन राज्यसभा सांसदों से भी मांगा जवाब

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा को पक्षकार बनाकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने भाजपा के तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका में महेश केवट का राज्यसभा निर्वाचन निरस्त करने की मांग की गई है। 
मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर पक्षकार बने निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा, तीन राज्यसभा सांसदों से भी मांगा जवाब
फाइल फोटो

जबलपुर। राज्यसभा सांसद के रूप में नामांकन निरस्त होने के मामले पर कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी अरविन्द शर्मा को पक्षकार बनाकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस बीपी शर्मा की सिंगल बेंच ने भाजपा के तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को भी तीन सप्ताह में जवाब देने कहा है। मामले पर अगली सुनवाई 4 नवम्बर को होगी।

आयोग को  फैसले को मीनाक्षी ने दी चुनौती

गौरतलब है कि तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक मामले और अन्य जानकारी छिपाने के आरोप में चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा सदस्य चुनाव का नामांकन रद्द कर दिया था। मीनाक्षी और कांग्रेस पार्टी ने आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां से उन्हें मप्र हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई थी।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं हाईकोर्ट, बोलीं- निष्पक्ष नहीं था चुनाव आयोग का फैसला

महेश केवट का निर्वाचन  रद्द करने की अपील

इसी के चलते मीनाक्षी ने जबलपुर हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल करके भाजपा के निर्वाचित उम्मीदवार महेश केवट का निर्वाचन निरस्त करने की प्रार्थना की है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता व अधिवक्ता आर्यन गुप्ता ने पक्ष रखा। वहीं निर्वाचन आयोग की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ सेठ हाजिर हुए। 

ये भी पढ़ें: Meenakshi Natarajan Nomination Cancel : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts