Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत, ममता-कांग्रेस को तगड़ा झटका

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीतकर शुभेंदु अधिकारी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत, ममता-कांग्रेस को तगड़ा झटका
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा और TVK को जीत मिली है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने 1,64,427 वोट हासिल किए, जबकि रेजीनगर सीट पर भाजपा ने 75,816 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। तमिलनाडु की दोनों सीटों पर TVK ने कब्जा किया, जबकि पुडुचेरी में NDA उम्मीदवार ने जीत हासिल की। तमिलनाडु के नतीजों पर DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने चुनाव को लोकतंत्र की खुली हत्या बताया।

नंदीग्राम में हसीरानी रथ ने बनाया जीत का नया रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 1,64,427 वोट मिले। इस जीत के साथ उन्होंने 1967 में सीट के अस्तित्व में आने के बाद सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें: 'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए', CJP प्रदर्शन से पहले एससी की टिप्पणी

शुभेंदु अधिकारी का पुराना रिकॉर्ड टूटा

नंदीग्राम में इससे पहले सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नाम था। साल 2016 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए CPI के उम्मीदवार अब्दुल कबीर शेख को 81,230 वोटों से हराया था। हसीरानी रथ ने इस बार जीत का अंतर बढ़ाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।

जीत के बाद हसीरानी रथ ने विकास कार्यों का किया जिक्र

नंदीग्राम में जीत के बाद भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के पांच महीने के कार्यकाल में नंदीग्राम से लेकर पहाड़ी और जंगलों वाले इलाकों तक विकास कार्य जारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पर कई लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने के बावजूद सरकार विकास के लिए काम कर रही है। हसीरानी ने कहा कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।

मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर भी भाजपा की जीत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार सरकार को 1,29,914 वोट मिले, जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद को 54,098 वोट मिले। भाजपा ने यह सीट 75,816 वोटों के अंतर से जीती और उसे करीब 63.14 प्रतिशत वोट मिले, जबकि आजाद को 26.29 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

Breaking News

रेजीनगर में कांग्रेस और TMC को मिले कम वोट

रेजीनगर सीट पर करीब 70 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं और यहां परंपरागत रूप से तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच मुकाबला होता रहा है। इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी को 6,168 वोट मिले, जबकि TMC के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी को 3,847 वोट हासिल हुए। वहीं, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस (DTMC) के उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख को 2,044 और CPI(M) को 3,797 वोट मिले।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts