धौलपुर में दर्दनाक हादसा, पानी से भरी सड़क पर पलटी ईको, 4 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हुआ। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास पानी से भरी सड़क से गुजर रही ईको गहरे पानी की पोखर में पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।
Dolly Wasvani
5 Sep 2026



























