जिसमें हिम्मत है, वो कोशिश करके देख ले...!सिंघम स्टाइल में सड़क पर उतरे धार SP, उपद्रवियों को दी आखिरी चेतावनी
धार की भोजशाला-कमाल मौला परिसर को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी बीच धार एसपी सचिन शर्मा का सख्त अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में भारी पुलिस बल तैनात है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
Aditi Rawat
22 May 2026
































