पीर निगाह से लौटते वक्त खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 से ज्यादा घायल, हरियाणा से हिमाचल दर्शन करने आए थे
हिमाचल प्रदेश के ऊना में पीर निगाह के पास मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु हरियाणा से पीर निगाह पहुंचे थे। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Dolly Wasvani
25 Aug 2026


























