धनतेरस की तैयारियों के बीच दिल्ली के गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार तड़के एक दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पुरी प्लाजा की दुकान में लगी, जिसके बाद दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला। आग बुझाने के लिए 22 गाड़ियां भेजी गईं। इसके अलावा पानी के टैंकर और रोशनी के इंतजाम भी किए गए।
Aditi Rawat
6 Nov 2026

























