केरल के स्कूल में 150 छात्र बीमार :38 अस्पताल में भर्ती, बुखार और उल्टी से बिगड़ी तबीयत; सैंपल जांच के लिए भेजे
केरल के कोइलाडी स्थित मार बेसिलियोस स्कूल के करीब 150 छात्र बुखार और उल्टी की शिकायत के बाद बीमार पड़ गए। इनमें से 38 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर स्कूल में एक सप्ताह की छुट्टी घोषित की गई है। स्वास्थ्य विभाग बीमारी के कारणों की जांच कर रहा है।
Shivani Gupta
6 Jun 2026
































