इंदौर में 100 की रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो पोल से टकराकर पलटी:युवक की मौत
इंदौर के कनाड़िया बायपास पर फिनिक्स मॉल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार निखिल नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वह वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस ने मैकेनिकल कटर से कार की बॉडी काटकर बाहर निकाला। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Hemant Nagle
2 Oct 2026
































