इंदौर में डांडिया से पहले डिफेंस ! 100 से ज्यादा युवतियों ने सीखे आत्मरक्षा के दांव-पेंच, मनचलों को सबक सिखाने की ट्रेनिंग
नवरात्रि से पहले युवतियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। देवी अहिल्या मंच और पुण्याति वेलफेयर फाउंडेशन के दसवें शिविर में 100 से ज्यादा युवतियों ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली। ट्रेनर मनीष आर्य ने विपरीत परिस्थितियों में बचाव के तरीके सिखाए। अभियान के तहत अब तक 10 हजार से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
Hemant Nagle
4 Oct 2026
































