छिंदवाड़ा में ‘विकास’ की दर्दनाक तस्वीर, 8 KM डोली में गर्भवती... नवजात की मौत
छिंदवाड़ा के दमुआ विधानसभा क्षेत्र के जामुनडोंगा में सड़क नहीं होने से गर्भवती महिला को 8 किलोमीटर तक डोली में अस्पताल ले जाना पड़ा। दमुआ से छिंदवाड़ा रेफर होने के बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। गंभीर हालत में महिला आईसीयू में भर्ती है। ग्रामीणों ने सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर प्रशासन से सवाल उठाए हैं।
Shyam Sahu
21 Aug 2026

























