रीवा में गौशाला निर्माण के नाम पर 37.85 लाख की गड़बड़ी के आरोप, आरईएस दफ्तर पहुंची EOW की टीम
रीवा जिले के डभौरा नगर परिषद क्षेत्र में गौशाला निर्माण के नाम पर हुए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को टीम ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के रीवा मंडल स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए।
Sanjay Tiwari
19 Nov 2026































