CG NEWS: छत्तीसगढ़ में पुलिस का बड़ा विस्तार: 15 नए थाने, 5 साइबर थाना और 5707 नए पदों का प्रस्ताव, बस्तर फाइटर्स को सबसे बड़ा बल
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य शासन को 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव राज्य में पुलिस बल के विस्तार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक माना जा रहा है। इसमें 15 नए पुलिस थानों की स्थापना, 5 नए साइबर पुलिस स्टेशन, 8 पुलिस चौकियों को थाना बनाने और 21 कमजोर पुलिस थानों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का प्रावधान शामिल है। प्रस्ताव के अनुसार सबसे अधिक 1500 नए पद बस्तर फाइटर्स के लिए मांगे गए हैं। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर मे
PREM
1 Jul 2026



























