21 करोड़ रुपए की साइबर ठगी में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, 50 लाख रुपए खाते में आने के मिले सबूत
मध्य प्रदेश की 21.05 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की जांच में राज्य साइबर पुलिस ने शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके खाते में 50 लाख रुपए पहुंचने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने 20 हजार से अधिक बैंक खातों की पहचान कर अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है।
Naresh Bhagoria
6 Aug 2026


























