बाइक पर मगरमच्छ ले जाने का वीडियो वायरल, जबलपुर में वन विभाग की रेस्क्यू व्यवस्था पर उठे सवाल
जबलपुर के पनागर इलाके में मगरमच्छ के रेस्क्यू का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 4 से 5 फीट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू वाहन के बजाय बाइक से ले जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्यजीव की सुरक्षा और रेस्क्यू टीम की निगरानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Sanjay Tiwari
15 Sep 2026


























