बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे क्रिकेटर, भस्म आरती में लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, नीतीश राणा, राहुल तेवतिया समेत पांच खिलाड़ी पहुंचे। सभी ने सुबह करीब 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। खिलाड़ी करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे रहे। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
Aditi Rawat
25 Nov 2026






























