इंदौर में निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश:वीडियो में 4 लोगों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
इंदौर नगर निगम में 10 साल से ड्राइवर धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना से पहले बनाए वीडियो में उन्होंने उधारी और ब्याज के पैसों को लेकर चार लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र ने दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, भंवर धावरे और बंटी के नाम लिए। एमवाय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस वीडियो और आरोपों की जांच कर रही है।
Hemant Nagle
3 Oct 2026
































