इंदौर में निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश:वीडियो में 4 लोगों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

इंदौर। नगर निगम में करीब 10 साल से ड्राइवर के रूप में काम कर रहे धर्मेंद्र धारू ने शनिवार को आत्महत्या की कोशिश की। घटना से पहले बनाए गए एक वीडियो में उन्होंने उधारी और ब्याज की रकम को लेकर चार लोगों पर परेशान करने और पैसों के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में SBI-HDFC मैनेजर बनकर साइबर ठगी! KYC बंद होने का डर, QR कोड भेजा और खाता किया साफ
वीडियो में चार लोगों के नाम लिए
घटना से पहले बनाए गए वीडियो में धर्मेंद्र ने दावा किया कि कुछ लोग उनसे पैसों की मांग कर रहे थे और लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से नगर निगम में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन पिछले दो
ये भी पढ़ें: इंदौर में अक्टूबर की शुरुआत में मई-जून जैसी तपिश! पारा 35.7°C, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
दिनों से उन्हें गाड़ी नहीं दी जा रही थी और काम से हटाए जाने के कारण वह परेशान थे।वीडियो में धर्मेंद्र ने अपनी परेशानी के लिए दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर, सहायक सीएस भंवर धावरे और बंटी के नाम लिए हैं। उन्होंने इन लोगों पर पैसों को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
उधारी और ब्याज को लेकर विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरा मामला उधारी और ब्याज की रकम से जुड़ा बताया जा रहा है। धर्मेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनसे रकम वापस करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, उनके लगाए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: इंदौर में ट्रैफिक नियम तोड़े, जुर्माना जमा करना भूले! 88 हजार चालान लंबित, 2.70 करोड़ बाकी
एमवाय अस्पताल में चल रहा इलाज
वीडियो बनाने के बाद धर्मेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।
पुलिस वीडियो और आरोपों की कर रही जांच
संयोगितागंज पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। धर्मेंद्र के बयान दर्ज होने के बाद घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उधारी, ब्याज और काम से हटाए जाने को लेकर वास्तव में क्या विवाद था तथा वीडियो में नाम लिए गए लोगों की भूमिका क्या है।




















