Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में खेत में कीटनाशक छिड़कने से दो किसानों की मौत, सात दिन तक अस्पताल में चला इलाज

बालाघाट के बिरसा क्षेत्र में तुवल की फसल पर कीटनाशक छिड़कने के बाद दो किसानों की तबीयत बिगड़ी। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दोनों की मौत हुई।
बालाघाट में खेत में कीटनाशक छिड़कने से दो किसानों की मौत, सात दिन तक अस्पताल में चला इलाज

बालाघाट। खेतों में फसलों को कीटों से बचाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कीटनाशक दो किसानों के लिए जानलेवा साबित हुआ। जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में तुवल की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद तबीयत बिगड़ने से दो किसानों की मौत हो गई।

इनमें एक किसान पिछले करीब एक सप्ताह से जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था, जबकि दूसरे की हालत छिड़काव के कुछ घंटे बाद बिगड़ी और उपचार के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। एक ही दिन जिला अस्पताल में दो किसानों की मौत से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

दूधी गांव के किसान की एक सप्ताह बाद मौत

पुलिस के अनुसार, पहली घटना दूधी गांव की है। यहां रहने वाले जीतलाल पिता ओरीलाल चौहान ने 14 नवंबर को अपने खेत में तुवल की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव किया था।

शाम को घर लौटने के बाद रात में खाना खाते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बिरसा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर 15 नवंबर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां करीब एक सप्ताह तक उनका उपचार चला, लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई।

जबलपुर में फिर टूटी बरगी बाईं तट की नहर, धान की तैयार फसल पानी में डूबी; किसानों ने की मुआवजे की मांग

दमोह गांव के किसान की भी गई जान

दूसरी घटना दमोह गांव की है। यहां के 50 वर्षीय पूरनलाल हिरवाने 20 नवंबर को सुबह करीब 9 से 10 बजे परिवार के साथ धान की कटाई करने खेत पहुंचे थे। इसी दौरान वे तुवल की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे।

परिजन के मुताबिक, इसी दौरान दवा उनके मुंह में चली गई। दोपहर करीब 2 बजे वे घर लौटे। इसके करीब दो घंटे बाद पड़ोसी बबलू राठौर ने परिजनों को सूचना दी कि पूरनलाल आंगन में उल्टियां कर रहे हैं और उनकी तबीयत खराब है।

परिजन उन्हें निजी वाहन से बिरसा अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

सीहोर में बिजली के झूलते तारों से किसानों की मौत का मामला, मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

दोनों किसानों की मौत की सूचना डॉक्टरों से मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। कीटनाशक के संपर्क में आने से तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद होगी।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts